रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यात्रियों के सामानों की चेकिंग करतीं आरपीएफ।
- फोटो : MAU
मऊ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मऊ जंक्शन पर रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों से पूछताछ करने के साथ सामग्री आदि की भी जांच की। कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह तथा जीआरपी एसओ दीपक चौधरी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर बैठे यात्रियों को किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने, लावारिस वस्तु मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ को सूचित किए जाने, जहरखुरानों से सावधान रहने, किसी भी अपरिचित की ओर से दिया गया कुछ भी ना खाने पीने की जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान पुलिस ने कृषक, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित दूसरी ट्रेनों में चेकिंग अभियान। चेकिंग अभियान के बाद आरपीएफ बैरक में पौधरोपण किया गया।