फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में एक्सरे मशीन है, फिर भी नहीं होती जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतेहपुर मंडाव सीएचसी में एक्सरे मशीन होने के बाद भी जांच नहीं होने पर मरीजों को परेशानी हो रही है। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह राठौर ने सोमवार को एसडीएम लालबाबू दुबे को ज्ञापन सौंप कर सीएचसी एक्सरे कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि फतेहपुर मंडाव सीएचसी में एक्सरे मशीन है लेकिन जांच नहीं होती है। ऐसे में डाक्टर मजबूर होकर बाहर से एक्सरे कराने का सुझाव मजबूरी में दे रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में बाल रोग, स्त्री रोग, दंत रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, जनरल फिजिशियन की कमी बनी है। राठौर ने समस्याओं को दूर करने की मांग की है। चेताया कि चिकित्सीय सुविधाएं नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी है जिससे परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें