फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप

Tue, 05 Dec 2017 11:50 PM IST
mau news
विज्ञापन
जुलूस निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश लखनऊ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उपाध्यक्ष बीना राय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मशाल जुलूस निकाला।महिलाओं ने आजमगढ़ तिराहे से गाजीपुर तिराहा तक मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताली महिलाओं ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारे लगाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में जिले भर से सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिकाएं हाइडिल कालोनी स्थित शिवमंदिर परिसर में एकत्र हुईं। यहां पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा 22 अक्टूबर से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के प्रे प्रदेश सरकार बिलकुल गंभीर नहीं है। अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज 46 वां दिन है। अब तक आचार संहिता लागू होने के कारण आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल शांतिपूर्वक चलती आ रही है। लेकिन अब 4 दिसंबर से हड़ताल का स्वरूप बदल गया है। सोमवार को हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने थाली जुलूस निकालकर विरोध जताया था। उनका दावा था कि ऐसा करके थाली बजाते हुए हम अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार जो मानदेय आंगनबाड़ी कर्मियों को देती है ,वह इतना कम है कि उनकी थाली खाली ही रह जाती है। प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निशा ने कहा कि सरकार चाहे जितना भी उत्पीड़न कर ले हम महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगे। बीना राय के नेतृत्व में निकाले गए मशाल जुलूस में जिलाध्यक्ष शैलकुमारी सिंह,सिंधु यादव,,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, उर्मिला यादव, उर्मिला भारती, आशा राय, आशा यादव, जयंती, प्रेमबालिका ,अफसाना निकहत, सरोज शर्मा, रिचा अंजुम, अंजुम आरा ,शाहीना, नूरी कहकशा ,शशि कला ,संगीता शर्मा,इशरत जहां,बिमला, संध्या,चंदा खातून ,नर्वदा, शीलवती आदि कार्यकर्ती एवं सहायिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें