फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन से नियुक्त होकर आए चार खंड शिक्षा अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

बीईओ शशिकांत को बड़रांव ब्लाक, अजब सिंह यादव को मुख्यालय का प्रभार दिया गया है। इसके पूर्व अशोक गौतम देख रहे थे। रवि प्रकाश को नगर क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। कमलेश मिश्र को रतनपुरा का प्रभार सौंपा गया है। अशोक गौतम को कोपागंज, रामप्यारे राम को मुहम्मदाबादगोहना भेजा गया है। इसी क्रम में संजीव सिंह को रानीपुर ब्लाक, रमेश सिंह को घोसी तथा पंकज सिंह को फतहपुर मंडाव तथा माधवेंद्र पांडेय को परदहां का प्रभार दिया गया है। माधवेंद्र पांडेय परदहां तथा बड़रांव ब्लाक देख रहे थे। राजेश चतुर्वेदी को दोहरीघाट का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें