मऊ। जिला सहकारी बैंक के सभापति व उप सभापति की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। शुक्रवार को हुए चुनाव में किसी भी प्रतिद्वंदी दल ने प्रत्याशी नहीं उतारे। भाजपा के सभापति पद के उम्मीदवार अखिलेश तिवारी तथा उपसभापति उषा मौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अखिलेश तिवारी और उपाध्यक्ष पद के लिए उषा मौर्य ने शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे नामांकन किया। अन्य कोई भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। अपराह्न 2 बजे के बाद चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष अखिलेश तिवारी व उपाध्यक्ष उषा मौर्य को प्रमाण पत्र दिया। परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं ने अखिलेश तिवारी को फूल मालाओं से लाद दिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, प्रवीण गुप्ता, बजरंगी सिंह, अरुण राय, विजय नरायन शर्मा, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, रामाश्रय मौर्य, रामअवध सिंह, गणेश सिंह, उमेश पांडेय, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, राघवेंद्र शर्मा राजू राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।