फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर बैठी महिला के गले से दिन दहाड़े चेन की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट आजमगढ़ मार्ग पर अपने मकान के दरवाजे पर बैठी महिला के गले से शुक्रवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन छीन लिया। थाने से निकट भीड़भाड़ स्थान पर लबे रोड दुस्साहसिक घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बे में दोहरीघाट-आजमगढ़ निवासी सिधारी प्रजापति की पत्नी शांति देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। उसने गले में सोने की चेन पहन रखी थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवक उनके पास पहुंचे। एक युवक महिला को बातों में उलझाने के उद्देश्य से उसका और परिवार का हाल पूछने लगा। उसका साथी आसपास की स्थिति का जायजा लेने के बाद महिला के गले से चेन छीन लिया। चेन छीनने के बाद बाइक से दोनों युवक कस्बे के विपरीत दिशा में भागे।
दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से शांति देवी अवाक रह गई। जब तक वह कुछ करती लुटेरे आखों से ओझल हो गए। उसने अपने परिवार वालों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने 112 पुलिस को डायल कर घटना की जानकारी दी। परिवारवालों ने थाने की पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर थाने की पुलिस भी मौके पर गई। पुलिस ने पीड़िता से घटना के बाबत पूछताछ कर जानकारी हासिल की। शांति देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दावा करते हैं कि पुलिस इस घटना में शामिल छिनैतों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें