फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष और महामंत्री सहित 22 पदो पर चुनाव के लिए मंगलवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके साथ ही सिविल कोर्ट परिसर में चुनावी गहमागहमी का माहौल बनने लगा है।
विज्ञापन

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन 13 और 14 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न साढे तीन बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न साढे तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की वापसी 17 को पूर्वाह्न 11 बजे से साढे तीन बजे तक होगी। जबकि मतदान 26 को पूर्वाह्न दस से अपराह्न चार बजे तक और मतगणना 27 फरवरी को पूर्वाह्न दस बजे से शुरु होगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ ने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा आम सभा की बैठक में होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ गई। चुनाव लडने वाले संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थक रणनीति बनाने में जुट गए। संभावित प्रत्याशियों पर नजर डाले तो अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राय, वीरेंद्र बहादुर पाल और योगेंद्र सिंह तथा महामंत्री पद के लिए अजय कुमार सिंह, अरविंद तिवारी , शशिप्रकाश सिंह तेगा और केके यादव के अलावा अन्य पदो के लिए संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें