फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर अनोखे ढंग से मनाया दीपावली पर्व

विज्ञापन
नगर के चांदमारी स्थित मंदिर परिसर में निर्मल फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधरोपण करते लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के इमिलिया मुहल्ले में एक परिवार ने अनोखे ढंग से दीपावली का पर्व मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने अपने-अपने नाम से एक-एक पौधा लगाया। निर्मल फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व. निर्मल यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव ने मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण किया। साथ ही लोगों से अपील किया कि वह किसी भी उत्सव या पर्व पर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर एक वृक्ष अवश्य लगायें। इसी सोच के तहत वह और उनके परिवार ने विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे लगाए हैं। जिससे कि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। संकल्प लिया कि उनका परिवार प्रत्येक दीपावली पर 20 पौधे अवश्य लगाएगा। इस मौके पर सुमित्रा देवी ने पौधरोपण कर कहा कि सभी लोग पौधे रोपित कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएं। पर्यावरणविद शैलेंद्र ने कहा कि विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ काटे जा रहे हैं, जिसके चलते प्रदूषण बढ़ने के साथ साथ पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए सभी को जागरूक होकर पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर ममता यादव, अनुष्का, अनुराग, दिनेश, सतीश यादव, परमेश, वीर बहादुर, उमाकांत, नन्हे, वीरेंद्र, अमित कुमार, मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें