मुहम्मदाबाद गोहना में लक्ष्मी पूजा को लेकर बनाए गए आकर्षक पंडाल।संवाद
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र में होने वाली ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा और दीपावली पूजन उत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को देर रात तक पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पिछले साल दीपावली और लक्ष्मी पूजा पर कोरोना का असर हुआ था क्षेत्र में ही कुल 182 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। दीपावली से तीन दिन बाद तक चलने वाले पूजन उत्सव में आसपास के अतिरिक्त दूरदराज के जनपदों से भी लोग दर्शन करने और लक्ष्मी पूजा देखने आएंगे। बृहस्पतिवार को देर रात तक पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित किए जाने के बाद लोगों ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का दर्शन किया। बता दें कि कस्बा की दीपावली और लक्ष्मी पूजा काफी प्रसिद्ध है। विभिन्न क्लबों के कार्यकर्ताओं में सजावट, लाइटिंग, डीजे, आदि के साथ पांडालों को आकर्षक बनाने की होड़ लगी है।