फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम और सौहार्द से मनाएं ईद

Thu, 15 Jun 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता भरत लाल राही
विज्ञापन
जैसे-जैसे ईद-उल-फितर का पर्व करीब आ रहा जिला एवं पुलिस प्रशासन सतर्कता बरतने लगा है। आने वाले पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन



 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि ईद-उल-फितर प्रेम और सौहार्द का पर्व है। ऐसे में इसे उसी प्रेम भाव से मनाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी लोगों से कहा कि सोशल मिडिया या अन्य माध्यमों से फैलाए जाने वाली अफवाहों पर किसी को ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि  अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति केे खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी ईओ को ईद के पूर्व  साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दरम्यान बिजली के ढी़ले तारों को ठीक कराने का भी आदेश विभाग को दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है। मास्टर इजहार, मोलवी अब्दुल्ला, कादरी नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मबाद गोहना, वसीम ईकबाल उर्फ चुन्नू भाई-नगर पंचायत अध्यक्ष घोसी, फैज अहमद, उमा शंकर तोमर, मकसूद ताजिया कमेटी, संजय, भरत लाल राही, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल , पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ,पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद आदि ने कुछ समस्याओं की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया।  जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का निराकरण करने  के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें