मऊ। जिला महिला अस्पताल में स्थापित होने वाले आक्सीजन प्लांट को लेकर शनिवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से पूर्व प्रशासन इसके रोकथाम को लेकर युद्धस्तर पर प्रयास में जुटा है। इसी क्रम में पीएम केयर फंड से महिला जिला अस्पताल में 100 बेड की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगाना है। जिसको लेकर शुक्रवार की शाम पांच बजे सीडीओ राम सिंह वर्मा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह केे साथ महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल परिसर के पीछे खाली जगहों के साथ ही परिसर के दूसरे खाली जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि आक्सीजन प्लांट के लिए कार्यदायी संस्था के साथ निरीक्षण किया गया। जिससे जल्द से जल्द आक्सीजन प्लांट लगाए जाने का कार्य पूरा किया जा सके।