फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीडीओ ने गोआश्रय केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने शुक्रवार को मुहम्मदाबादगोहना विकास खंड क्षेत्र के तिलसवां गांव में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुल 113 पशु मिले। विकास अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा चोकर उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई। आश्रय स्थल पर एक शेड का निर्माण अपूर्ण है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कमलेश राय को अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक पशु कमजोर अवस्था में पाया गया। जिसको विटामिन, कैल्शियम के साथ प्राथमिक पशु चिकित्सा प्रदान की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी यशवंत यादव द्वारा अभिलेख अपूर्ण रखने पर नाराजगी व्यक्त की गई। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा देने के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी यशवंत यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी अजीत सिंह, एडीओ पंचायत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें