फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना नक्शा पास कराए मकान बनाने के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ मानपुर में दो समुदायों में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस ने बिना नक्शा पास कराए ही मकान बनाने के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चिरैयाकोट के वार्ड नंबर आठ मानपुर में सात दशक पुराना काली माता का मंदिर है। मंदिर पर नगर पंचायत समेत आसपास के गांव के लोग पूजा पाठ करते हैं। काली मंदिर के पास में ही वार्ड निवासी विशेष समुदाय के व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व ही मकान बनवा लिया। बृहस्पतिवार की रात में मकान की चहारदीवारी तोड़ कर मंदिर की तरफ दरवाजा और खिड़की लगाते हुए घर के शौचालय का गंदा पानी बहाने के लिए मंदिर की तरफ पाइप भी लगवा दिया। शुक्रवार की सुबह मंदिर और रामलीला कमेटी के सदस्य भड़क गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चिरैयाकोट एसओ राजकुमार सिंह ने मंदिर की तरफ खोले गए दरवाजा, खिड़की और पाइप को बंद करवाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गौरव शाह ने जांच में बिना नक्शे के मकान का निर्माण पाया। दोषी के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए मंदिर परिसर से ईंट, बालू और मिट्टी हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की बगैर अनुमति के बिना नक्शा पास कराए ही मकान बनाने के आरोप में नगर पंचायत प्रशासन की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें