फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीडीओ ने तीन होमगार्ड जवानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने नियमित ड्यूटी, बेहतर कार्य व्यवहार साफ सुथरा वर्दी और समय से ड्यूटी करने के फल स्वरूप तीन होमगार्ड जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। होमगार्ड नंदलाल यादव एवं प्रवीण कुमार पांडेय, कंपनी नगर पश्चिमी, अरविंद सिंह कंपनी बड़रांव को उनके उत्कृष्ट कार्य और अनुशासित कार्यशैली के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत अच्छे टर्न आउट और कुशलता से ड्यूटी करने वाले होमगार्डों को सम्मानित किया जाएगा। यह पहल अन्य होमगार्डों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने उनके सेवा अभिलेखों में भी इसे सम्मिलित करने के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट मऊ को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें