फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने दिया माध्यमिक विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन पालन कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से 19 अक्तूबर से जिले के माध्यमिक विद्यालयों को खोलने के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सहित नोडल प्रधानाचार्यो ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन के अनुरुप सेनेटाइजेशन, साफ सफाई सहित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्था संतोषजनक मिली। नगरपालिका तथा नगर पंचायत की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों में सेनेटाइजेशन, साफ सफाई व्यवस्था चल रही है। विद्यालयों में साबुन, सेनेटाइजर, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उधर 19 अक्तूबर से कालेजों के खोले जाने के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा नोडल प्रधानाचार्यो की बैठक ली।इसमें कालेजों में कराए जा रहे सेनेटाइजेशन सहित साफ सफाई आदि कार्यों की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में भौतिक दूरी रखने तथा परिसरों की उचित साफ-सफाई रखने जैसे सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। छात्रों को अपने माता-पिता या अभिभावकों की लिखित अनुमति जमा करने के बाद ही कक्षाओं में आने की इजाजत दिया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कोविड गाइडलाइन के अनुरुप विद्यालयों में सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सभी विद्यालयों में थर्मल स्कैनिंग मशीन, सेनेटाइजर, साबुन आदि की खरीद पूरी कर ली गई है। इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें