फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी कैमरों से तीन चौराहों पर रखी जाएगी नजर

Tue, 07 Jul 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीन चौराहों पर सुरक्षा के लिए सीसी टीम कैमरे लगा दिए गए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन चौराहों पर नजर रखना अब आसान हो गया है।
विज्ञापन



नगर के संस्कृत पाठशाला, गाजीपुर तिराहा और आजमगढ़ तिराहा पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सरकारी एवं शहर के संभ्रांत लोगों की मदद से सीसी कैमरे लगवाने की कवायद शुरू की।


पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बात की थी कि उसके पास सीसी कैमरा तो था लेकिन खुले पुलिस बूथों के साथ ही उन्हें 24 घंटे चलाने के लिए लाइट की व्यवस्था करनी थी। इसमें नगर के शारदा नरायन हास्पिटल के डा. संजय सिंह, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अजीत सिंह सहित पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन



आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा सहित संस्कृत पाठशाला पर सीसी कैमरों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली लगवाई गई। साथ ही 24 घंटे बिजली के लिए इनवर्टर की व्यवस्था भी की गई। सभी सुविधाओं से लैस होने के उपरांत सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने गाजीपुर तिराहा पर सीसी कैमरे का उद्घाटन किया।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसी कैमरे के लग जाने से यहां अपराध से लेकर अपराधिकयों पर नजर रखी जा सकती है। साथ ही पुलिस ड्यूटी से लेकर महिलाओं के साथ किसी प्रकार की अभद्रता होने पर भी पुलिस आराम से आरोपियों तक पहुंच जाएगी।


 कहा कि यह तीनों चौराहों सीसी कैमरे के सेवा के साथ ही आनलाइन भी होंगे। अधिकारी इन चौराहों पर किसी प्रकार की वारदात होने पर कहीं से भी नजर रख सकेंगे।


कर्मचारियों को भी चेताया कि वह भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। सीसी कैमरे की नजर में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर किसी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर, डा. रामगोपाल गुप्ता ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुुमार सिंह, सीओ सिटी अशोक यादव, शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें