फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
वर्ष 2016 से प्रस्तावित होने के बाद रेलवे विभाग को अब सुधि आई कि मऊ रेलवे स्टेशन को तीसरी निगाह के हवाले किया जाए। इसक्रम में आख्रिरकार रेलवे स्टेशन पर तीसरी आंख यानि सीसी टीवी कैमरा लगाने की स्वीकृति मिल गई। सीसी टीवी कैमरा लगने से प्लेटफार्म से लेकर यार्ड तक और बाहरी हिस्सों में होने वाली गतिविधि से रेल सुरक्षा प्रशासन वाकीफ होगा। साथ ही यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी।
विज्ञापन

 
  मऊ स्टेशन पर सीसी टीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय से दो वर्ष पूर्व आजमगढ़ रेलवे स्टेशन सहित 18 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अधर में अटकी स्वीकृति को हरी झंडी दे दी गई। बताते चले कि रेलवे में वाहन चोरी, प्लेटफार्मो से सामान चोरी होने की कई वारदतें सामने आती है। आरपीएफ के अनुसार स्टेशन परिसर में सुरक्षा के लिहाज से अभी स्टेशन पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं। हांलाकि कुछ माह रिर्जेवेशन काउंटर में तत्काल टिकट में आए दिन हो रहे विवाद को देखते हुए जरुर रेलवे प्रबंधन द्वारा रिर्जेवेशन कांउटर में दो कैमरे लगाए हैं।

उधर प्लेटफार्म और यात्रियों सुरक्षा को देखते हुए 2014 में रेलवे प्रबंधन ने मऊ, बेल्थरारोड, आजमगढ़, देवरिया, भटनी सहित 18 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा था। पिछले दो सालों से अधर में लटके इस प्रस्ताव को एक माह पूर्व रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी। सुरक्षा के लिहाज से मऊ स्टेशन पर कैमरे प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म 1, 2, 3, 4 और सर्कुलेंटिग एरिया, टिकट बुकिंग हॉल, वेटिंग रूम सहित दूसरी महत्वपूर्ण जगहों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसा होने से स्टेशनो ंपर यात्रियों की गतिविधियों के साथ्ा ही रेल कर्मचारियों की गतिविधियां भ्ाी कैमरे में कैद हो जाएंगी। अपराध पर भ्ाी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें