फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में आयोजित होगी सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल के डायरेक्टर मुरलीधर ने बताया कि इस वर्ष सीबीएसई की तरफ से पुन: सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी प्रतियोगिता (19 एवं 17 वर्षीय बालक बालिका) को आयोजित करने की जिम्मेदारी लिटिल फ्लावर स्कूल को दी गई है। जो जनपद के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन

मुरलीधर कालेज के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रतियोगिता में तीन राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड की सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा इस अवसर पर मऊ जनपद से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्व में प्रतिभाग कर चुके हाकी खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन मऊ के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीबीएसई के सचिव, जिलाधिकारी मऊ एवं पुलिस अधीक्षक करेंगे। प्रतियोगिता के टेक्निकल एडवाइजर एवं मऊ हाकी संघ के सचिव संजय सिंह ने प्रतियोगिता के विभिन्न मैचों में अंपायरिंग एवं उसके आयोजन के बारे में विस्तृत रूप से बताया। अंत सरिता केडिया ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें