फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक फ्रेंचाइजी के संचालक को गोली मारकर छीनी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार चट्टी के पास बुधवार की दोपहर अपने कार्यालय पर काम कर रहे निजी बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी और उसके पास से नकदी छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालात गंभीर है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव (56) एक निजी बैंक फेनो का फ्रेंचाइजी संचालक हैं। उनका कार्यालय स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ मार्ग स्थित बनियापार चट्टी पर है। बुधवार की दोपहर वह अपने कार्यालय से महज 500 मीटर दूर स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालकर अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। इसी बीच बाइक से दो बदमाश आए। इसमें एक बदमाश मुंह पर गमछा बांधे था। वह अंदर आया और प्रमोद से रुपये की मांग करने लगा। प्रमोद ने अंजान बनते हुए किस रुपये की बात कही, इससे नाराज बदमाश ने लक्ष्य बनाकर उस पर गोली चला दी। इससे वह संभल पाता जब तक वह दूसरा फायर कर दिया। जो कि उनके सिर पर कान के पास लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर साथी के साथ बाइक से आजमगढ़ की तरफ फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कार्यालय पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पहले मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी ले गई जहां गंभीर स्थिति होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बैंक फ्रेंचाइजी के संचालक से जानकारी लेने के साथ मामले की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

घायल का बेटा बोला, पिता के पास एक लाख थे
घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे घायल संचालक प्रमोद के बेटे विवेक ने बताया कि उसके पिता काम निपटा रहे थे। इस दौरान उनके पास एक लाख रुपया की नकदी थी, जिसे घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। वहीं परिजन रुपये छीनने की बात कह रहे हैं। जिसकी जांच की जा रही है। मामले में रुपये के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति पर शक है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें