फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों के ताले चटका कर नकद, लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर स्थित चट्टी पर शनिवार की रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, लैपटॉप और मोबाइल उठा ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर स्थित चट्टी पर पेट्रोलिंग के लिए पुलिस दस्ता तैनात है। इसके बाद भी चट्टी बाजार में शनिवार की देर रात चोरों ने पांच दुकानों में चोरी की। अलीनगर निवासी शाहिद रजा की मोबाइल की दुकान तथा जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और 20 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप, 10 मोबाइल सेट सहित सामान लेकर चले गए। चोरों ने बगल में कमलेश यादव की पशु आहार की दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार नकद उठा ले गए। चोर इशहर अली की खाद बीज की दुकान से एक हजार रुपये और गुलाम दस्तगीर की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकानों का ताला कटा देख दंग रह गए। दुकानों के अंदर सामान नदारद मिला। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की घटना की सूचना सरायलखंसी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सरायलखंसी रामसिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें