घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने एवं परिवार के लोगों से शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घोसी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी महिला की नाबालिग पुत्री को घोसी कोतवाली क्षेत्र के सिकरौर गांव निवासी दीपक 28 दिसंबर 2023 को बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया। इसकी शिकायत दीपक के घर करने पर बहन मंजू एवं मां उर्मिला ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गई। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस बुधवार की देर रात में पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी सहित उसकी मां एवं बहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।