फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जयपुर निवासी पिकअप मालिक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद गांव के पास एक्सप्रेसवे पर शराब लदी पिकअप मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के बाद पुलिस ने पिकअप के मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ सोमवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। तस्कर राजस्थान में बिकने वाली शराब सोमवार को पिकअप पर संतरे के नीचे लादकर बिहार ले जा रहे थे। टायर फटने से पिकअप शमशाबाद गांव के पास एक्सप्रेसवे पर पलट गई। जिसके बाद शराब सड़क पर बिखर गई। पुलिस द्वारा गिनती करने पर शराब की संख्या 1780 मिली। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर थाना की पुलिस के साथ यूपीडा का सुरक्षा दस्ता मौके पर पहुंचा। शराब और पिकअप को सीज कर पुलिस थाने ले गई। जांच के बाद पिकअप राजस्थान के जयपुर जिले के तुसलीपुर शिकारिया कोटपूतली निवासी सूर्य ज्ञानी योगी पुत्र अर्जुन लाल योगी के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने सूर्य ज्ञानी योगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप के नंबर के आधार पर उसके मालीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें