फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अर्धसैनिक बलों के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एसपी ने सोमवार की शाम को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया और लोक सभा के चुनाव में नदवासराय में अर्धसैनिक बलों के ठहरने की व्यवस्था जायजा लिया । वही मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने सोमवार की देर शाम को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी ने अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने वाले बैरकों, मेस, जीपी स्टोर, क्वार्टर गार्ड आदि का गहन निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। लोक सभा के मद्देनजर एसपी ने क्षेत्राधिकारी घोसी व पुलिस बल के साथ लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र नदवासराय घोसी में अर्धसैनिक बलों के रहने की व्यवस्था देखी। इस दौरान विद्यालय के अन्दर कमरों में लाइट, पंखों, बाथरुम, मेस इत्यादि का निरीक्षण किया। मंगलवार की सुबह जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में एसपी इलामारन जी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। आने वाले फरियादियों ने एसपी से अपनी शिकायत दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें