फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर टमाटर फेंककर हंगामा करने में दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के भुजौटी स्थित सब्जी मंडी में गत शुक्रवार को सड़क पर टमाटर फेंककर बवाल करना सब्जी व्यापारियों को महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन ने दो व्यापारियों के खिलाफ 5.70 लाख की आरसी जारी की है। साथ ही उनका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है। जल्द बकाया जमा नहीं करने पर कुर्की की जाएगी। दूसरी तरफ हंगामा करने के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के वनकटखुर्द गांव निवासी राम प्रवेश फुटकर सब्जी का कारोबार करते हैं। गत शुक्रवार को एडीएम केहरी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान राम प्रवेश के फर्म पर भीड़ ज्यादा थी। जब उन्होंने राम प्रवेश को फुटकर बेचने से करने से मना किया तो वह टीम से उलझ गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद फर्म में रखे सारे टमाटरों को सड़क पर फेंक दिया। एडीएम ने सख्त तेवर दिखाकर मामले को शांत कराया था। वहीं, जांच में राम प्रवेश एंड संस फर्म के लाइसेंस का रिन्यूअल नहीं मिला। साथ ही उसके आढ़त पर पांच लाख से अधिक बकाया भी मिला। ये भी पाया गया कि आरोपी दूसरे के जेके फ्रूट एंड कंपनी के नाम से कार्य कर रहा था। जिस पर एडीएम ने मंडी सचिव धर्मेंद्र यादव को राम प्रवेश के खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिया था। मंडी सचिव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रामप्रवेश सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बकाया जमा नहीं करने पर आरसी
आरोपी पर अनुबंध के तीन लाख 36 हजार 911 रुपये तथा उसके पिता जंग बहादुर के नाम पर 2 लाख 33 हजार 292 रुपये का बकाया है। जिसका भुगतान नहीं करने पर एसडीएम ने आरसी जारी कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
मंडी समिति के सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सब्जी मंडी कोविड प्रोटोकॉल तोड़कर हंगामा करने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ आरसी जारी करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जल्द बकाया जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें