फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जान से मारने की धमकी पर पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। पुलिस अधीक्षक के आदेश और पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भरथिया कादीपुर निवासी कविता देवी का पति धनंजय से अच्छे संबंध नहीं हैं। न्यायालय में मुकदमा चलता है। कविता गांव से लगभग 500 मीटर दूर रहती है। बीते 19 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे पति धनंजय, ससुर शिवचन चौहान और देवर अनिल ने घर में घुसकर उसे गालीगलौज की थी। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। ऐसा कई बार करने से भयभीत महिला ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर तीनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें