कोतवाली के एक गांव निवासी महिला की तहरीर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और शादी के इकरारनामा पर धोखे से हस्ताक्षर कराने के आरोप में सोमवार को एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार दोहरीघाट थाना के लामी निवासी मौसी के जेठ का लड़का पवन चौहान का महिला के घर आना-जाना था।पति रोजगार की तलाश में मुंबई में रहता है। इसका फायदा उठाकर युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और धोखे से स्टांप पर फोटो लगाकर शादी का इकरारनामा लिखवा लिया। पति को अश्लील वीडियो भेजने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा और आभूषण भी रख लिए। बाद में शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।