फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते जल गया वैक्सीन फ्रिजर, बंद पड़ी है एक्सरे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट परिसर में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर छह माह से खराब है। जिससे आए दिन लो और हाई वोल्टेज की समस्या आती है। हाई वोल्टेज के चलते कुछ दिन पूर्व अस्पताल में लगे विद्युत उपकरण और वैक्सीन फ्रीजर भी जल गया। जिससे वैक्सीन के रख रखाव में समस्या आ रही है। वहीं चिकित्सक आवास की तरफ जर्जर तार टूटकर गिरने से हादसे की आशंका बनी रहती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा कई बार सूचना देने के बाद भी समस्या समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. फैजान अहमद ने शनिवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड घोसी को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। डॉ. फैजान अहमद ने बताया कि ट्रांसफार्मर का मरम्मत नहीं होने के चलते वैक्सीनों का रख रखाव नहीं हो पा रहा है। इससे वैक्सीन खराब हो रही हैं। वहीं एक्सरे मशीन भी बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें