मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली थाना क्षेत्र के नोनियापुर गांव निवासी एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न को लेकर पति और उसके दोस्त पर जान से मारने की धमकी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
नोनियापार गांव निवासी संगीता यादव की शादी आजमगढ़ जिला के रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी विजय यादव के साथ लगभग नौ साल पूर्व हुई थी। विवाहिता को एक पुत्र आर्यन (8) पुत्री आराध्या (4) हैं। पीड़िता का आरोप है की दहेज में कलर बड़ी टीवी, नगदी और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसका पति विजय यादव आए दिन मारता पीटता है। कई बार जान से मारने का प्रयास भी कर चुका है।
पीड़िता का कहना है कि पति का एक दोस्त मऊ निवासी ज्ञानचंद चौहान भी उत्पीड़न में पति का साथ देता है। महिला अपने पिता के घर बच्चों को लेकर जीवन व्यापन कर रही है। संगीता की तहरीर पर पुलिस उसके पति विजय यादव और उसके दोस्त ज्ञानचंद चौहान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के धाराओं के साथ ही जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।