फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने खाद्य पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर धरौली के उचित दर विक्रेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। विक्रेता के विरुद्ध जांच के दौरान स्टॉक कम होने तथा रेट सूची नहीं होना पाए जाने का आरोप है। दर्ज केस में खाद्य पूर्ति निरीक्षक साजिद शिकोह ने बताया कि वह बीते सात अगस्त को दोपहर में खाद्य उपायुक्त आजमगढ़ के साथ घोसी क्षेत्र के धरौली के कोटेदार सूर्यभान की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कोटेदार मौजूद रहें, लेकिन स्टाक सूची और मूल्य सूची नहीं थी। साथ ही जांच के दौरान स्टाक में खाद्वान कम मिला था। इसके साथ ही राशनकार्ड धारकों द्वारा की गई शिकायत की जांच की गई। जो सही पाई गई। फिलहाल घोसी कोतवाली पुलिस ने खाद्य पूर्ति निरीक्षक साजिद शिकोह की तहरीर पर धरौली के कोटेदार सूर्यभान के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें