रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बेलौली भोजीपुर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवती द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार बेलौली भोजीपुर निवासी अमन पुत्र विनोद द्वारा शादी का झांसा देकर बीते कई महीनों तक दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर युवक ने मना कर दिया। इससे परेशान युवती ने सारी बात परिजनों से बताई। परिजनों द्वारा युवक के घर जाकर इस संबंध में पूछने पर उसने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।