फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने और विश्वास में लेकर हजारों रुपये लेने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि आजमगढ़ जिले के दादरा थाना क्षेत्र के तहबरपुर निवासी चंदन पुत्र शिवप्रसाद शादी का झांसा देकर चार साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विश्वास में लेकर उसने हजारों रुपये ले लिए। शादी की बात करने पर इधर उधर की बात कहकर मना करता रहा। युवती इस मामले में न्याय के लिए कोर्ट पहुंची थी। जहां कोर्ट ने युवक को दोषी ठहराते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है। इस बाबत मधुबन एसओ रविंद्र कुमार राय ने बताया कि युवती का मेडिकल मुआयना कराकर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें