फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के सीवान में अचेतावस्था में मिली महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 23 दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होते ही स्वाट टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका का पति एसपी से लेकर पुलिस उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज करने के लिए गुहार लगाता रहा। लेकिन पुलिस उसका अनदेखी करती रही। मालूम हो कि 17 अप्रैल की अल सुबह सात बजे गंभीर घायलावस्था में अचेत मिली रीता (38) पत्नी बेचू मद्धेसिया निवासी जमीन दुर्गा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। पति ने उसकी हत्या का संदेह जताते हुए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस उसे टरकाती रह गई। पुलिस के रवैये नाराज पीड़ित ने एसपी, डीजीपी और मुख्यमंत्री तक मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। अंतत: डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। स्वाट टीम प्रभारी राजेश प्रसाद यादव और प्रभुनाथ सिंह टीम के साथ शाम को मृतका के घर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें