मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में बीते सोमवार को चुनाव रंजिश को लेकर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक पक्ष के सात तथा दूसरे पक्ष के 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर बीते सोमवार को नजीर अहमद तथा इस्लाम अहमद किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव भर्ती कराया। इसीक्रम में पुलिस ने एक पक्ष के नजीर अहमद की तहरीर पर इस्लाम अहमद सहित सात एवं दूसरे पक्ष के इस्लाम अहमद की तहरीर पर नजीर अहमद सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।