फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढवल गांव के सामने मंगलवार सुबह रोडवेज बस के टक्कर से आठ वर्षीय छात्रा की मौत व अन्य घायलों के मामले में बुधवार कोे पुलिस ने मृतक के छात्रा के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। मृतक छात्रा के परिजन धीरज साहनी ने रामपुर थाने अज्ञात के वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। बता दें कि मंगलवार की सुबह स्कूल की बस छूटने के बाद भाई अपनी दो सगी बहनाें व एक अन्य छात्र को अपनी बाइक से स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। अभी वह अपने घर से कुछ दूर पहुंचा ही था कि रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार भाई और दो सगी बहनों के साथ एक अन्य छात्र घायल हो गया था। जिसमें आठ साल की छात्रा शिवानी की मौत हो गई थी। जबकि अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मधुबन बेल्थरारोड मार्ग पर मर्यादपुर निवासी धीरज साहनी पुत्र राधेश्याम साहनी अपने बाइक पर साक्षी,सिवानी व अंकित को बैठाकर जाते समय ढ़ढवल गांव के सामने रोडवेज बस की टक्कर से घायल होने पर पुलिस धारा 279,337,338ipc के तहत मुकदमा दर्ज किया ।