फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फुंकने पर दस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार का शव यात्रा निकाले जाने और रतनपुरा में पुतला दहन के मामले में हलधरपुर और शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद और 15 अज्ञात को आरोपित किया है। वहीं हलधरपुर थाने की पुलिस ने दस को नामजद कर अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

बताते चले लखनऊ में हुए लाठी चार्ज के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र में शव यात्रा निकाली गई। तथा हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
साथ ही चौकी प्रभारी भीटी मनोज सिंह ने सयुस के आठ कार्यकर्ताओं को नामजद तथा 15 अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज किया। रतनपुरा: लाठी चार्ज के विरोध में सयुस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन के मामले में पुलिस ने समाजवादी युवजन सभा के दस कार्यकर्ताओं सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध हलधरपुर थाने में रिपार्ट दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें