फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शिक्षक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के रामपुर तिवारी निकट बनपोखरा के निवासी हरिलाल पुत्र स्वर्गीय रामदवर मंगलवार शाम को गायब हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को जानकारी मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि हरिलाल एक शिक्षक हैं और कंपोजिट विद्यालय लालनपुर क्षेत्र फतेहपुर मंडाव में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनके गायब होने से परिवार में दहशत का माहौल है और उनके भतीजे मुखलाल ने थाने में तहरीर देकर अपने चाचा को तलास करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हरिलाल बीते 10 फरवरी 2025 शाम 4 बजे घर से गायब हुए थे। उनके गायब होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उनका पता लगाने की उम्मीद है। इस घटना से शिक्षक समाज में दुख व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि अगर उन्हें कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें