फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेटे का दोस्त बनकर महिला को झांसा देने वाले पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली से 100 मीटर दूर पेट्रोलपंप के पास बेटे का दोस्त बनकर अन्नपूर्णा देवी के गहने लेकर भागने वाले के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक चालक ने बेटे का दोस्त बताकर अन्नपूर्णा को झांसा दिया था। कोतवाली क्षेत्र के परासखाड़ गांव निवासी अन्नपूर्णा देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह 21 सितंबर को भतीजी के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा बाईपास स्थित क्लिनिक से दवा लेने गई थीं। तभी हेलमेट पहने युवक बाइक से आया और बेटे अमित का दोस्त बताकर बाइक पर बैठा लिया। कोतवाली परिसर से 100 मीटर दूर पेट्रोलपंप के पास उतारकर नाप लेने के बहाने सोने की चेन और तीन अंगूठी लेकर भाग गया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें