घोसी। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर हमीरपुर में मंगलवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का हरा पेड़ जबरन काट लिया। जब एक पक्ष ने इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की। इस मामले में पीड़ित रामवृक्ष राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गूलर का बड़ा पेड़ जिसे उसके पूर्वजों ने लगाया था।
साझे के उस पेड़ को जब उसके पट्टीदार जबरन काटने लगे तो उसने मना किया लेकिन पट्टीदारों ने परिजनों सहित मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी बाइक भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवेन्द्र, शशिकांत ,आलोक रंजन, योगेंद्र प्रताप और अभिषेक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।