चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को दोहपर तीन बजे एक नवनिर्मित मकान के बारजे की बल्ली तोलन लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमे पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर भेजवाया गया। गांव निवासी वीरेंद्र राम के नए मकान का बारजा लग रहा था कि गांव के सुरेश, अवनीश, संदीप, बृजेश, अनिल वहां पहुंच कर बल्ली तोलन हटाने लगे, जिसे लेकर दोनों पक्ष के लोगों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से वीरेंद्र (30), हरेंद्र (25), विद्या (65), रोशन (30) तथा दूसरे पक्ष से संदीप (25) घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के वीरेंद्र राम की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।