फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 5.84 लाख रुपये गबन के मामले में उप शाखा प्रबंधक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। समूह की महिलाओं का पैसा गबन के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम उपशाखा प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के राम गुलाम टोला जीऊत चौक निवासी अंकुर सिंह द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार वो सेंटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में अप आंचलिक प्रबंधक के पद पर मऊ जिले में कार्यरत है। कंपनी का ऑफिस सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परदहा गेट ब्लॉक स्थित पुलिस लाइन के पास है। कंपनी में बलिया जनपद के बहादुरपुर देवकली निवासी अशफाक अहमद उप शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। अशफाक अहमद ने महिलाओं को दिए गए लोन से कई किस्तों में करीब 5,84,200 रुपये की वसूली की। धनराशि को कंपनी के खाते में जमा करने की बजाय पैसा गबन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें