फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाभी से छेड़छाड़ में देवर, सास और जेठानी के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देवर पर छेड़छाड़ करने तथा सास, जेठानी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने बताया कि बीते 20 अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इस बीच उसका देवर उसके कमरे में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर विवाहिता की सास और जेठानी मौके पर पहुंची तो पीड़िता ने देवर द्वारा गलत हरकत की जानकारी दी। सास और जेठानी ने महिला को कमरे में बंद कर दिया और यह बात किसी से नहीं बताने की चेतावनी देकर मारापीटा।
विज्ञापन

किसी प्रकार पीड़िता ने अपने मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए। घटना के संबंध में पीड़िता ने देवर विनय चौहान पर छेड़खानी के साथ सास और जेठानी के खिलाफ धमकी देने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें