फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुत्र की तहरीर पर बाइक चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के समीप एक माह पूर्व बाइक की टक्कर से घायल सिद्धार्थ नगर जिले के धौरी कुईया टोला निवासी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

छोटू द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उनके पिता कन्हैया जामडीह में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक निर्माण में काम करते थे। बीते 28 अप्रैल की शाम सात बजे राशन लेने के लिए जामडीह बाजार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान बीते 10 मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें