मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिलसवां गांव निवासी नगीना गोंड की शिकायत घर में घुसकर तोड़फोड़ और हमला के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है, घटना बीते चार जून की है। नगीना गोंड का आरोप है कि बीते चार जून को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रोहित गोंड, गोलू, शुभम, अतुल, रोशन और भोला के साथ 20 अज्ञात लोग घर में घुसकर हमला कर दिए। घर की महिलाओं से अभद्रता किए, दरवाजा, घर का सामान तोड़ कर नष्ट कर दिए। बाहर खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त कर वहां से चले गए।