फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के निर्देश पर छिनैती के 80 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। न्यायालय के निर्देश तथा पीड़िता की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक रुपये नकदी तथा कार की छिनैती के मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना नवंबर 2019 पिढ़वल रेलवे फाटक के पास घटी थी।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के लुदुही निवासी पूनम भारती पत्नी वकील रावत ने बताया कि बीते 30 नवंबर 2019 को रात में अपने चार पहिया से एक लाख रुपये लेकर मऊ किसी काम से जा रही थी।अभी वह पिढ़वल गांव रेलवे फाटक के पास पहुंची थी कि कुछ लोगों ने उसे निशाना बनाते हुए गालीगलौज करने लगे। बताया कि वह भयभीत होकर गाड़ी से जैसे ही नीचे उतरी तो बदमाशों ने वाहन तथा रुपये लेकर भाग गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कारवाई न होते देख पीड़िता ने न्यायालय का शरण लिया, जहां शनिवार को कोर्ट के निर्देश पर घोसी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें