फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरी के मामले में दो संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर में बीते बुधवार की देर रात एक घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी केदार प्रधान पुत्र स्व. मुरलीधर के घर में बीते बुधवार की देर रात बांस के सहारे घर के पीछे से छत पर चढ़ घर के सीढि़यों के सहारे घर में घुसकर लाखों का जेवरात लेकर चंपत हो गए। इस मामले में पीड़ित केदार प्रधान ने थाने में तहरीर देकर ताजपुर निवासी विजयशंकर उर्फ बगेदू और बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सरैयाडीह भगत निवासी धर्मेन्द्र राम पर चोरी करने का संदेह जताया है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है। इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्धों की खोजबीन चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें