कोपागंज। विशेष न्यायालय एससी एसटी के आदेश पर कोपागंज पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामला करीब सात माह पुराना है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर बीते 20 फरवरी 2024 की रात आठ बजे उसके बेटे को फोन कर गांव के तालाब के पास बुलाया। जहां इन तीनों ने मारपीट कर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया था, जिसके बाद वह विशेष न्यायालय एससी एसटी कोर्ट में इसकी शिकायत की। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।