फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मिशनरी संचालक समेत दस के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के क्यामपुर में ईसाई मिशनरी के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी की तहरीर पर एक नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह निवासी ग्राम कोलौरा का आरोप है कि क्यामपुर गांव में ईसाई मिशनरी के माध्यम से कुछ लोग गरीब हिंदुओं को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। ईसाई धर्म को सबसे अच्छा बताते हुए हिंदू धर्म की बुराई की जाती है। साथ ही गरीबों और अशिक्षित लोगों का ब्रेन वाश कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
आशुतोष की तहरीर पर मिशनरी केंद्र के संचालक फादर विनीत विंसेंट को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर धर्म परिवर्तन करने वाले गिरोह के एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें