फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के गांव बस्ती वर्सि निधियाव में सरसों की फसल कटवाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर बीते बृहस्पतिवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी अखिलेश कुमार का आरोप है कि थाना क्षेत्र के कमलसागर निवासी अभय नारायण चौबे, आदित्य चौबे, धनंजय चौबे, घनश्याम चौबे, रेवती रमन चौबे, शुभम चौबे, शिवम चौबे ने 14 मार्च 2023 को उनके खेत में मशीन लगवाकर सरसों की फसल कटवा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अखिलेश को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें