चिरैयाकोट। स्थानीय थाना के दरियापट्टी वार्ड के पास लाइनमैन को टक्कर मारकर फरार अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। घटना के दौरान लाइनमैन खंभे पर केबल लगा रहा था। रानीपुर थाना के फतहपुर गांव निवासी लाइनमैन विजयी राम (35) 20 फरवरी को दरियापट्टी वार्ड में आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग के किनारे खंभे पर नई केबल लगा रहा था। आजमगढ़ की तरफ से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक सड़क किनारे पिकअप छोड़कर फरार हो गया। लाइनमैन की मां फूलमती देवी की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संवाद