मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के चंदापार गांव के समीप से बाइक सवारों ने एक युवक के साथ मारपीट किया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवक की तहरीर पर रामपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रामपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी रोहित यादव पुत्र सुबाष यादव ने बृहस्पतिवार को रामपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की देर शाम एक निजी विद्यालय से प्रवेश पत्र लेकर घर जा रहा था कि जैसे ही नेमडाड़ मार्ग स्थित चंदापार गांव से आगे पहुंचा कि एक बाइक पर सवार दो युवक आए और बाइक रोककर प्रार्थी को पीटकर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। प्रार्थी की तहरीर पर रामपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद